खाड़ी व मध्य पूर्व देशों में फंसे उत्तराखंडवासियों के लिए सरकार ने जारी की हेल्पलाइन
विदेश मंत्रालय व दूतावासों से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, त्वरित सहायता का भरोसा
देहरादून, 28 मार्च 2026:
उत्तराखंड शासन ने खाड़ी एवं मध्य पूर्व एशिया के देशों में निवासरत, कार्यरत या फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए अहम पहल की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने समस्याओं के त्वरित समाधान, समन्वय और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है।
सरकार ने गृह विभाग की विशेष सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, देहरादून में हेल्पलाइन नंबर 9411112792 और ईमेल dgc-police-ua@nic.in जारी किया गया है, जहां प्रभावित लोग या उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं।
खाड़ी व मध्य पूर्व देशों में फंसे उत्तराखंडवासियों को सहायता
विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों से सीधा समन्वय
त्वरित राहत, जानकारी व मार्गदर्शन की सुविधा
नोडल अधिकारी के माध्यम से केंद्रीकृत निगरानी
संपर्क करते समय जरूरी विवरण देना अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सहायता के लिए संपर्क करते समय व्यक्ति का नाम, पता, पासपोर्ट नंबर, वर्तमान लोकेशन और संपर्क विवरण सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
यह पहल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।