घंटाघर में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ, सैकड़ों राम भक्त जुटे
बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र में धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक एकता का दिया संदेश
विवेक वर्मा

देहरादून, 15 सितंबर। घंटाघर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर में बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ शिव पंचाक्षर स्तोत्र, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण और श्रीराम आरती की गई।

बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे प्रयासों से होती है। जंगल की आग बुझाने वाली चिड़िया का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाजहित में हर व्यक्ति से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का आह्वान किया।विकास वर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान का जीवन सेवा, समर्पण और निष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने राम भक्तों से जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में भाईचारा बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में मनोज सरीन, विजय शाह, नीरज, हरीश पन्नू, सुधीर प्रजापति, धैर्य वर्मा, राजेश सोमवंशी, अमन राजवंशी, शुभम चौहान, विशाल चौधरी, संदीप वाधवा, मनोज जुनेजा, आदित्य वाधवा, पल्लव वर्मा, हरीश सेठी, दीपांकर साहनी, अनीता चौहान, प्रेम सेठी, रंजन साहनी सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

बॉक्स | ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता हनी बक्शी का स्वागत
कार्यक्रम में ‘हनुमान अंश’ थिएटर मूवी में बाबा नीम करोली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हनी बक्शी भी शामिल हुए। उन्होंने धार्मिक एवं सनातन परंपराओं पर आधारित फिल्मों को प्रोत्साहित करने और ऐसी प्रस्तुतियों को थिएटर में देखने का आग्रह किया। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आलोक सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन श्रीराम आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।