Breaking NewsCRIMEDehradunNATIONAL

ऑपरेशन प्रहार: उत्तराखंड STF की म्यूल खातों पर बड़ी कार्रवाई

15 म्यूल खातों पर कानूनी कार्यवाही, करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 2 मुख्य एजेंट हिरासत में


उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में चलाए गए अभियान के दौरान 15 संदिग्ध म्यूल खातों पर कानूनी कार्यवाही की गई, जबकि 80 से अधिक खातों का सत्यापन किया गया।

जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को कमीशन, नौकरी या किराए का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदते थे और उन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम को ट्रांसफर और छिपाने का काम करते थे। एक खाते से ही करीब ₹1.53 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ी 28 शिकायतें सामने आई हैं।

इस मामले में दो प्रमुख एजेंटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। STF की 12 टीमें पूरे राज्य में लगभग 2200 संदिग्ध खातों की जांच में जुटी हैं।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ लोगों ने लालच में आकर अपने बैंक खाते, ATM कार्ड, सिम कार्ड और नेट बैंकिंग डिटेल्स अपराधियों को सौंप दीं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

STF की अपील:
जनता से अपील की गई है कि अपने बैंक खाते किसी को न दें, KYC जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की तुरंत सूचना बैंक या पुलिस को दें। साइबर धोखाधड़ी की शिकायत 1930 हेल्पलाइन या आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button