अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी, उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट
अगले 24 घंटों में तेज बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना; प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटों के लिए अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार राज्य के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यह चेतावनी सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली की प्रभावशीलता जांचने के उद्देश्य से भी प्रसारित की गई है। इसके माध्यम से आपातकालीन संदेशों को तेजी से आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
