WORLD

ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज़ पर हवाई हमला

हमले के बावजूद रेडिएशन रिसाव नहीं; पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घटना


तेहरान | ईरान के आधिकारिक समाचार एजेंसी मिज़ान के अनुसार शनिवार को ईरान के महत्वपूर्ण परमाणु संवर्धन केंद्र नतांज़ पर हवाई हमला किया गया। एजेंसी ने बताया कि हमले के बाद भी परमाणु स्थल से किसी प्रकार का रेडिएशन रिसाव नहीं हुआ है, जिससे बड़े परमाणु खतरे की आशंका फिलहाल टल गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार की शांति या तनाव कम होने के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने भी नतांज़ परमाणु परिसर पर हमले की पुष्टि की है। संगठन ने इस हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया है।

जारी आधिकारिक बयान में संगठन ने कहा कि यह हमला “संयुक्त राज्य अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए आपराधिक हमलों” की कड़ी का हिस्सा है।

गौरतलब है कि नतांज़ ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन केंद्र है और उसके परमाणु कार्यक्रम का एक अत्यंत संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित यह परमाणु सुविधा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। रणनीतिक महत्व के कारण पूर्व में भी इसे कई बार संघर्षों के दौरान निशाना बनाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button