Breaking News

युवक की आत्महत्या मामले में कंपनी पर केस

युवक की आत्महत्या में कंपनी पर केस
देहरादून। युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी कंपनी अफसरों पर केस दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि राजलोक विहार, ज्वालापुर निवासी गौरव चौधरी नेहरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। बीते नौ अक्तूबर को उसने आत्महत्या की। आत्महत्या से पूर्व छोड़े गए सुसाइड नोट में इसके लिए उसने कंपनी को जिम्मेदार बताया। गौरव के पिता सुखपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस कंपनी के अज्ञात अफसरों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं मृतक के फोन की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट की भी पुलिस जांच कर रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button