CRIME

विधायक पर जानलेवा हमले के आरोपियों तक 60 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई पुलिस

रुद्रपुर : एलाइंस कालोनी गेट पर विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व ग्राम प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित की तलाश में पुलिस ने रामपुर और बरेली में दबिश दी। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर उसके साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली जाएगी।शनिवार रात गदरपुर, रामकोट के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा की कार सामिया लेक सिटी निवासी तरन सिंह कहलो की कार से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। यह देख वहां से गुजर रहे विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीच बचाव किया। इससे नाराज तरन सिंह ने विधायक राजकुमार ठुकराल फर पिस्टल से फायर झोंक दिया, हालांकि इससे विधायक बाल बाल बच गए लेकिन दूसरी गोली से नरेंद्र छाबड़ा घायल हो गए थे।इस मामले में पुलिस ने तरन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 60 घंटे बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही रामपुर और बरेली में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button