Breaking News
वेद मंत्रोच्चार के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट
देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों में एक गंगोत्री के कपाट शुभ लग्न में आज प्रातः 7:30 पर विधि विधान पूजा अर्चना व वेद मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति रिवाज के साथ खोल दिए गए हैं। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए गंगोत्री के पुजारी समुदाय सेमवाल लोगों ने गंगोत्री के कपाट खोले।17 मई को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। जबकि 18 मई को प्रातः 4:15 पर श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।