उत्तराखंड में राज्य कैबिनेट ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट मंत्रिमंडल की शनिवार देर शाम हुई बैठक में कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर में कोरोना वायरस से बचाव के लेकर सावधानी, सतर्कर्ता व जागरूकता पर जोर दिया गया है।
राज्य मंत्रिमंडल उत्तराखंड की शनिवार देर शाम संपन्न हुई बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के मददेनजर सावधानी, सतर्कता, जागरूकतापर जोर दिया गया । मेडिकल कॉलेजों को छोड़ प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बोर्डिंग स्कूल में रह रहे छात्रों के लिए संबंधित संस्थान स्वयं जिम्मेदार होंगे। सिनेमाघर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। मॉल पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में यह भी तय हुआ की किसी भी प्रकार के कार्यक्रम से पहले सरकार से अनमुति लेनी जरूरी होगी। करोना को देखते हुए नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पद भरे जाएंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। राज्य में आइसोलेशन वार्ड के लिए सरकार ने 50 करोड़ की राशि मंजूर की है। जरूरत पड़ने पर निजी भवनों का भी अस्पताल की तरह उपयोग किया जा सकेगा। बसों में सेनिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद़देनजर राज्य सरकार पहले ही तमाम बड़े आयोजनों को रद कर चुकी है। विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है तो सचिवालय समेत सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगाई जा चुकी है! सरकार ने कोरोना वायरस से सावधानीी सतर्कता बरतने के साथ ही करुणा वायरस से किसी भी प्रकार का भय भ्रम व भ्रामक सूचना नहीं फैलाने की अपील की है