Uttarakhad: सरकार का बड़ा फैसला, 25 मई तक करोना कर्फ्यू

देहरादून: राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ नियंत्रण करने के लिए राज्य सरकार 25 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू बढ़ा सकती है |कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोरोना कर्फ्यू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 14 दिन का समय जरूरी होता है इसीलिए दूसरे फेस के कोविद कर्फ्यू लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिलेगी|उन्होंने कहा कोविड कर्फ्यू के दूसरे फेज में सख्ती के साथ कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाएगा इसमें ब्याह शादियों में शामिल होने वाले लोगों की कोरोना rt-pcr नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी अनिवार्य की उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर ही पास भी लागू किया जा सकता है जिससे लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर के बाहर निकलेंगे आपको बता दें सुबोध उनियाल के इस बयान के बाद ऐसा समझा जा रहा है कि सरकार कोरोना को लेकर कुछ नए एवं सख्त फैसले लेने जा रही है उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी जिसके बाद इन सभी मुद्दों पर विचार विमर्श कर आगे फैसला लिया जाएगा|