Uttarakhand

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से की जा रही तैयारी

देवस्थानम बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से की जा रही तैयारी

देवस्थानम बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव

देहरादून, विगत 2 वर्षों को छोड़कर उत्तराखंड में बीते वर्षों मई व जून के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम दर्शन करने के लिए आते थे लेकिन आज की परिस्थिति के अनुसार बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री धाम में सन्नाटा फैला हुआ है|देश-दुनिया के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना की लहर के चलते दूसरे वर्ष भी चार धाम यात्रा बंद है आपको बता दें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ने के साथ ही देवस्थानम बोर्ड ने चार धाम यात्रा को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए खाका तैयार कर लिया है देवस्थानम बोर्ड में शासन को सीमित संख्या में यात्रियों को प्रवेश देने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है जिस पर आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा होमवर्क करने के बाद सरकार 15 जून के आसपास फैसला ले सकती है फिलहाल बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री धाम में पूर्ण रूप से सन्नाटा है मंदिर और उसके आसपास सिर्फ तीर्थ पुरोहित पुजारी ही पूजा-पाठ कर अपना धर्म |निभा रहे हैं उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग ही प्रदेश की प्रमुख अर्थव्यवस्था है जिसमें चार धाम यात्रा प्रमुख है|यदि 15 जून के आसपास चार धाम यात्रा को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा बोर्ड को मंजूरी मिल जाती है तब सबसे पहले चार धाम के आसपास रहने वाले लोगों को दर्शन करने की अनुमति मिल सकती है इसके बाद राज्य के लोगों को और यदि सब ठीक रहा तब उसके बाद बाहरी राज्य के लोगों को चार धाम दर्शन की अनुमति की जा सकेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button