Uttarakhand

आज कोरोना के 287 नए मामले, 21 की मौत

आज आये कोरोना के 287 नए मामले, 21 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में अब कोरोनावायरस के मरीजों का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है आज 287 नये संक्रमित मरीज मिले हैं लेकिन दुखद पहलू यह है आज 21 मौत इस संक्रमण के चलते हुई हैं यह चिंता का विषय है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 1614 लोग डिस्चार्ज हुए इस तरह अब पूरे राज्य में 5277 लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं रिकवर प्रतिशत आज सुधार में है यह 94,67 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में 15, चमोली में 11, चंपावत में 26, देहरादून में 93, हरिद्वार में 44, नैनीताल में 7 ,पौड़ी गढ़वाल में नौ, पिथौरागढ़ में 37, रुद्रप्रयाग में 05 ,टिहरी गढ़वाल में 13, उधम सिंह नगर में 06 , उत्तरकाशी में 08 कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज मिले हैं इस तरह राज्य में आज 287 कोरो ना पीड़ित पाए गए जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 336153 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button