Uttarakhand

Uttarakhand:सामने आए 2071 नए संक्रमित, 95 की मौत

सामने आए 2071 नए संक्रमित, 95 की मौत
देहरादून, 24 मई। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 2071 संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं, 95 मरीजों ने दम तोड़ा है। आज 7051 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 254654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 49579 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 315590 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 30022 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में 423 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 355, हरिद्वार में 264, टिहरी में 48, नैनीताल में 223, पिथौरागढ़ में 64, रुद्रप्रयाग में 114, चमोली में 175, पौड़ी में 164, उत्तरकाशी में 85, चंपावत में 42, अल्मोड़ा में 82, बागेश्वर जिले में 32 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 5927 हो गया है। प्रदेश की रिकवरी दर 80.69 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.94 दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button