Uttarakhand

Uttarakhand Roadways :का सभी राज्यों में संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड Uttarakhand रोडवेज की बस सेवा सभी राज्यों के लिए बंद कर दी गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण corona virus और दूसरे राज्यों की बंदिशों के चलते यह फैसला लिया गया है। अब केवल प्रदेश के भीतर intet state ही बसों का संचालन किया जाएगा। दरअसल, पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था। इस वजह से उत्तराखंड रोडवेज की यूपी और यहां से होकर दूसरे राज्यों में जाने वाली बसें बंद कर दी गई थीं। परिवहन निगम ने केवल चंडीगढ़ chandigarh के लिए ही बस सेवा सुचारु रखी थी। अब कोरोना संक्रमण के चलते सभी राज्यों के लिए बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। परिवहन निगम की कई सौ बसों के पहिये पूरी तरह से थम चुके हैं। निगम प्रबंधन के मुताबिक, अब केवल प्रदेश के भीतर ही यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के जिस जिले के लिए यात्री होंगे, केवल वहीं की बसें चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button