उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के बैनर तले किया गया प्रदर्शन
सिंचाई विभाग के जे०ई० के 228 पदों को जोड़ने के संबंध में भीख मांगो कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, सभी छात्र छात्राओं द्वारा सिंचाई विभाग के जे०ई० के 228 पदों को जोड़ने के संबंध में भीख मांगो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने यह निश्चित किया कि जो भी धन एकत्रित हुआ वह सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। क्योंकि 228 पदों को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा यह बताया गया कि सरकार के पास वित्त की कमी है।

सरकार के पास वित्त की कमी ना रहे इसलिए सभी ने भीख मांगो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने भी सरकार को भीख देने से मना किया उन्होंने कहा सरकार ने हमें भी भिखारी बना रखा है सभी छात्र छात्राओं ने सरकार को चेताया है कि जब तक सिंचाई विभाग के 228 पद जुड़ नहीं जाते तब तक सरकार को राहत नहीं मिलने वाली*।

*छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वे चौक से करते हुए तिब्बती मार्केट होते हुए गांधी पार्क के बाद घंटाघर होते हुए वापस परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर सभी छात्र छात्राओं ने भारी नारों के बीच सरकार का विरोध किया।

साथ ही 15-20 छात्र अनशनकारी अक्षय के साथ धरना स्थल पर ही मौजूद थे।* *अक्षय के अनशन का आज चौथा दिन है। प्रदर्शन में* *बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के साथ संदीप उनियाल, संजय नेगी, विकास पंवार, मनोज सरियाल, अतुल, राहुल तोमर, शिवानी, आरती आदि लोग मौजूद रहे।*