Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित की कोरोना टेस्टिंग की रेट लिस्ट

देहरादून ,कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के बाद प्राइवेट लैब द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों से कोरोना टेस्ट के नाम पर मनमाने दाम वसूले जा रहे थे |जिस पर अंकुश लगाते हुए स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने कोरोना संक्रमण टेस्ट की दर निर्धारित करते हुए रेट लिस्ट जारी कर दी है| निजी क्षेत्र के प्रयोगशालाओं द्वारा रोगी के घर पर जाकर आरटी पीसीआर टेस्ट कराए जाने पर ₹900 शुल्क वसूला जाएगा |तथा रोगी द्वारा प्राइवेट लैब पर जाकर टेस्ट कराने पर ₹700 शुल्क देना होगा| वहीं राज्य सरकार द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को सरकारी चिकित्सालय से सैंपल प्रेषित कराए जाने पर ₹400 देना होगा| स्वास्थ्य सचिव के आदेश अनुसार निजी प्रयोगशालाओं को सभी रिपोर्ट सीटी वैल्यू के अंकन के साथ उपलब्ध करानी होंगी|

गुणवत्ता ऑडिट हेतु मांगे जाने परप्राइवेट लैब के नमूनों को चिकित्सा महाविद्यालय की रेफरल प्रयोगशाला हेतु उपलब्ध कराना होगा परीक्षण के पश्चात आईसीएमआर के पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के अतिरिक्त संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टेट सर्विलांस अधिकारी को रिपोर्ट की एक प्रति प्रतिलिपि उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा|
निजी प्रयोगशालाओं द्वारा उक्त जांच हेतु निर्धारित दरों से अधिक धनराशि लिया जाना तथा अन्य उल्लिखित प्रावधानों का पालन न करने पर महामारी अधिनियम एवं उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 के संगत प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button