Uttarakhand

शुगर मिलों Shugar mill में होगा बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन

देहरादून,। कोरोना corona महामारी के इस संकट को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गन्ना मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने प्रदेश की चीनी मिलो shugar mill में ऑक्सीजन उत्पादन oxygen production की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस प्रकार महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की शुगर मिल में ऑक्सीजन प्लांट चल कर रहा है, उसी प्रकार प्रदेश की चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन प्लांट oxygen plant की संभावनाओं को तलाश कर तत्काल काम किया शुरू किया जाए। इसके लिए उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सचिव चंद्रेश कुमार को पत्र लिखकर कार्यवाही को निर्देशित किया। मंत्री द्वारा महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की धाराशिव चीनी मिल प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी जानकारी ली गयी। मा0 मंत्री ने उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के बारे में भी जानकारी जुटाई तो संज्ञान में आया कि वहाँ भी दर्जन भर चीनी मिलो में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से वार्ता की और जानकारी ली। जिससे पता चला के एथेनॉल का उत्पादन कर रही चीनी मिलों में ऑक्सीजन प्लांट आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने विभाग को तीव्रता से काम करने को कहा तो नतिजन अब हरिद्वार  हरिद्वार जनपद की दो चीनी मिल से इथेनॉल का उत्पादन कर रही थी उन्होंने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सहमति जताई है और लक्सर शुगर मिल व उत्तम शुगर मिल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल कर दी है। जल्द ही दोनों शुगर मिलों में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू होगा। इससे प्रदेश को कोरोना महामारी के संकट में बड़ी राहत मिलेगी एवं आमजन को भी ऑक्सीजन आसानी से सुलभ होगी माननीय मंत्री ने बताया कि दोनों शुगर मिलों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जिससे राज्य को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन प्लान्ट लगाने की संभावनाओं पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button