
Sturgeon:सुपरमून ऑफ द ईयर
इस वर्ष का सबसे बड़ा दिखाई देने वाला चांद आज दिखाई दे रहा है
प्रकृति के द्वारा दिए गए उपहार के लिए आभार
,अगस्त के महीने में दिखाई देने वाले पूरे चांद को स्टरगनमून कहा जाता है, इस वर्ष का आखरी सुपरमून आज 11 अगस्त को दिखाई दे रहा है, आपको बता दें यदि आप पिछले महीने सुपरमून देखने से चूक गए हैं तो आज बृहस्पतिवार को दुबारा आप इसको देख सकते हैं 2022 के सबसे बड़े समूह के बाद साल का चौथा और आखिरी सुपर मून आज 11 अगस्त को आकाश में दिखाई दे रहा है जो की पूरी दुनिया में दिखने वाला है, इससे पहले दो सुपरमून देख चुके हैं इनका नाम स्ट्रॉबेरी मून और थंडर मून था,
यह सुपरमून आज रात में लगभग 1.36 मिनट पर अपने चरम पर दिखाई देगा चंद्रमा जब धरती से 360000 किलोमीटर या उससे कम की दूरी पर हो तब सुपरमून दिखाई देता है आमतौर पर साल भर में सुपरमून तीन से चार बार होता है, इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है इसीलिए वह ज्यादा बड़ा और 16 फ़ीसदी अधिक चमकीला दिखाई देता है, सुपरमून का असर समुद्र पर भी दिखाई देगा सुपरमून की वजह से समुंद्र में ऊंची और कम ज्वार की बड़ी श्रंखला देखी जा सकती है