Uttarakhand: देश भर में साइबर ठगी कर रहे गैंग का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश
राजधानी देहरादून में रहकर संचालित किया जा रहा था पूरे देश से ठगी का गैंग
देहरादून :राजधानी में रहकर देश में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश
देहरादून से ऑपरेट एक दिन में दो कॉल सेंटर द्वारा लोगो से ठगी करने वाले गैंग को पकड़ना एसटीएफ की बड़ी उपलब्धि
आज एसटीएफ उत्तराखंड में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रधानमंत्री योजना के नाम पर आधार कार्ड से लोन दिलाना, जिस पर मात्र 1% ब्याज व 50% की छूट का झांसा देकर तथा
मोबाइल टावर अपनी जमीन पर लगवाने के नाम पर ज्यादा से ज्यादा किराया देने के नाम पर
विभिन्न प्रकार की घर बैठे बैठे नौकरी देने के नाम पर झांसा दिया जाता है जिसमें उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर और इंश्योरेंस के नाम पर सर्विस टैक्स सर्विस टैक्स, सिक्योरिटी मनी के नाम से अलग-अलग समय पर मिलाकर 40000 से ₹50000 एक व्यक्ति से ठग लिया जाता है
उपरोक्त खुलासे को लेकर सी. ओ. अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ व साइबर टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर रेड की,
पूछताछ में हिरासत में लिए गए अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिल्ली से एक टेक्स्ट बल्क मैसेज अलग-अलग राज्यों में अपने फर्जी नंबर देकर कई हजार लोगों को सेंड कराया जाता है जिसमें उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा कॉल किया जाता है और वो उन्हें लैपटॉप में फर्जी उनके लोन के दस्तावेज बनाकर सेंड कर देते हैं और वह इन दस्तावेजों के झांसे में आकर हमें प्रथम बार में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 600 से एक हजार रुपए फिर इंश्योरेंस के नाम पर 10 से ₹15000 टैक्स सर्विस के नाम पर ₹10000 के आसपास फिर सिक्योरिटी मनी के नाम से 10000 से ₹15000 रुपए अपने फर्जी अकाउंट में जमा करा लेते हैं उसके बाद उनसे अलग अलग झांसे देकर जो रकम दे सकता है वह ले लेते हैं कस्टमर के ज्यादा कॉल करने पर वह नंबर स्विच ऑफ कर देते हैं या उससे हफ्ता 10 दिन की मांग करते हैं
यह कार्य पिछले कुछ माह से चल रहा था जिसमें पूरे देश से लगभग हजारों लोगों को ठगा गया है और 70 से 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की संभावना है
उपरोक्त कॉल सेंटर अनुराग चौक के पास बीएफसी रेस्टोरेंट की उपरी मंजिल में थाना वसंत विहार में चल रहा था
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक राज शर्मा पुत्र राम लोक शर्मा चिद्दारपत्ति सुल्तानपुर
विकास उर्फ राम भजन पुत्र उमेश शर्मा निवासी जिधर भट्टी सुल्तानपुर तथा मौके से फरार सोहित पुत्र अज्ञात निवासी धामपुर का पता चला है
क्योंकि एक रेड टीम द्वारा और की गई थी और उपरोक्त कॉल सेंटर भी ऐसे ही व्यक्तियों से जुड़ा था,सूचना पाकर एक दर्जन से ज्यादा युवतियां मौके से सामान छोड़ कर निकल गई
टीम द्वारा मौके से दर्जनों डेस्कटॉप,दस्तावेज,लाखो कस्टमर के मोबाइल नंबर,आदि बरामद हुए है जो साइबर ठगी के लिए इस्तमाल हो रहे थे
दो लैपटॉप लगभग दो दर्जन मोबाइल,कॉलिंग हेतु प्रयोग होने वाले, अलग से दर्जनों सिम, देश के अलग-अलग राज्यों के व्यक्तियों के लाखों मोबाइल नंबर हिसाब किताब रखने वाले रजिस्टर जो साइबर ठगी में प्रयोग किए जा रहे थे मौके से बरामद किए गए है
अवैध रूप से संचालित किए जा रहे कॉल सैन्टरो पर एस टी एफ द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना पटेल नगर वन विहार में एक मकान में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर raid की गई।
जिसमें मौके से 01 पुरुष व 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 11 मोबाइल फोन, 01 laptop, 10 debit card, 12260 रुपये नगद तथा 12 रजिस्टर जिसमें सैकड़ों लोगों के मोबाइल नंबर जिनको mobile tower लगाने व loan दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थीं बरामद करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1- ऋषि पाल पुत्र हेतराम निवासी- शेखान, कस्बा- नहटौर, तo- धामपुर बिजनौर उ0प्र0, उम्र – 32 वर्ष
2- आफरिन उर्फ अलविरा खान पुत्री फुरकान अहमद निवासी – शिव मंदिर के पास वन विहार शिमला बाई पास रोड थाना पटेल नगर, उम्र – 22 वर्ष
3 – समायरा उर्फ इकरा परवीन पुत्री शाहिद अली निवासी- 72 A/2 मुस्लिम कालोनी सहारनपुर चौक, थाना-कोतवाली नगर, उम्र – 22 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान- शिव मंदिर के पास वन विहार शिमला बाई पास रोड थाना पटेल नगर
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया
कि देखने में आ रहा आज का युवा साइबर अपराधो में लिप्त हो रहे,विभिन्न कॉल सेंटर चाहे वो नेशनल या इंटरनेशनल साइबर कॉल सेंटर में काम कर रहे हो
आज भी रेड में दोनो कॉल सेंटर में युवक युवती मिले कुछ तो नाबालिग भी,काफी युवतियां मौके से फरार हो गई अपना सामान छोड़ कर क्योंकि उनको पकड़ने के लिए महिला पुलिस चाहिए थी
ऐसे यूथ पैसे कमाने के लिए साइबर अपराध के दल दल में न फंसे यही अपील यूथ से है,अपना भविष्य न खराब करे