Uttarakhand

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई , बरेली के स्मैक डीलर गिरफ्त में

 

एसएसपी एसटीएफ  अजय सिंह ने बताया कि

देहरादून। एसटीएफ के द्वारा स्मैक तस्करी के गढ जनपद बरेली के फतेहगंज क्षेत्र मे मौहल्ला सराय में बडा आपरेशन चलाया गया। विगत कुछ वर्षो से उत्तराखण्ड राज्य में युवाओ में नशे की बढती प्रवृृत्ति के कारण उत्तराखण्ड पुलिस/एसटीएफ द्वारा समय-समय पर प्रभावी अंकुश के लिये कार्यवाही की जाती रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदो में समय-समय पर गिरफ्तार सप्लायरो या खरीद के लाने वाले अभियुक्तो से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज से खरीदने की बात सामने आयी थी, जिनमें कुछ नाम बार-बार सामने आते थे। उत्तराखण्ड के श्यामपुर, हरिद्वार में मार्च माह में गिरफ्तार अभियुक्तों से 577 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। जिन्होने पूछताछ पर बताया कि वह स्मैक को उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली, फतेहगंज निवासी रिजवान पुत्र शमशाद से खरीद के लाये है। पूर्व में भी कई बार रिजवान से वो स्मैक खरीद चुके है तथा इसके लिये उसके बैंक खाता में पैसा जमा कराते है और नकद भी देते है। रिजवान के बैंक खाते के विवरण की जाॅच की गई तो माह दिसम्बर 2020 से अप्रैल 2021 तक उसके खाते में 28 लाख रूपये का लेन-देन अलग-अलग तिथियो में होना पाया गया एवं उसकी पत्नी तबस्सुम के बैंक खाते में भी स्मैक पैडलरो द्वारा स्मैक की खरीद फरोख्त हेतु लाखो रूपये जमा कराये गये है। इसके अतिरिक्त समय-समय नारेकोटिक्स में गिरफ्तार अभियुक्तों से भी रिजवान के द्वारा बरेली से स्मैक बेचने के तथ्य प्रकाश में आ रहे थे। उच्चाधिकारियों द्वारा सप्लायरो के साथ-साथ मुख्य स्मैक के स्रोत उत्तर प्रदेश बरेली के सराय मौहल्ला,फतेहगंज में कार्यवाही हेतु निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई, एसटीएफ/एडीटीएफ के नेतृृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा एक माह तक गोपनीय सूचनाये एकत्रित की गई तो रिजवान नाम के मुख्य सप्लायर का नाम सामने आया। रिजवान के घर फतेहगंज बरेली में देर रात दबिश देकर 108 ग्राम स्मैक एवं दो लाख बारह सौ रूपये के साथ उसकी पत्नी श्रीमति तबस्सुम पत्नी रिजवान निवासी सराय मौहल्ला, फतेहगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान अभियुक्त रिजवान अधेंरे का फायदा उठाकर छत से कूद कर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। तबस्सुम के विरुद्ध थाना फतेहगंज पश्चिमी मे मुकदमा अपराध सख्या 141/ 21 धारा 8/21, 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृृत कराया गया। आराेपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई, उप निरीक्षक प्रियंका मैन्दोला, हेड कांस्टेबल (प्रो) चिरन्जीत सिंह, हेड कांस्टेबल बाबू खान, हेड कांस्टेबल प्रकाश दत्त, कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल जय सिंह व कांस्टेबल प्रदीप जुयाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button