Covid-19: शराब और सिगरेट पीने वालों को कोरोना से ज्यादा खतरा, जा सकती है जान

Covid -19:
corona महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. हमारे देश मेंं ही प्रतिदिन लाखों लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं|हजारों लोग रोज इस बीमारी से मर रहे हैं. कोरोना संक्रमण का असर उन लोगों पर सबसे ज्यादा हो रहा है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है. वहीं कई रिसर्च इस बात को लेकर भी सामने आए हैं कि कोरोना वायरस corona virus ज्यादा शराब और सिगरेट पीने वाले लोगों पर ज्यादा भयावह अटैक कर रहा है| ऐसे लोगों की स्थिति दूसरे लोगों के तुलना में ज्यादा गंभीर हो रही है. एक स्वस्थ आदमी के मुुकाबले अगर आप सिगरेट पीते हैं या शराब पीते हैं तो आपको
बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है. ऐसे व्यक्तियों को संक्रमण होनेेेेे की संभावना ज्यादा है, corona virus का असर ऐसे लोगों पर बहुत ज्यादा हो रहा है. आइये जानते हैं क्यों?
हेल्थ एक्सपर्ट्स ने किया था आगाह
आपको बता दें जब से कोरोना वायरस फैला है तब से हेल्थ एक्सपर्ट्स समय-समय इस बात को कह रहे हैं कि कोरोना ऐसे लोगों को अपना शिकार ज्यादा बनाता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और इसके अलावा फेफड़े भी कमजोर होते हैं. ऐसे लोगों को कोरोना का संक्रमण होने का खतरा दूसरे लोगों से 14 प्रतिशत ज्यादा होता है. वहीं इस तरह के मामलों में कोरोना जानलेवा भी साबित हो सकता है.