Uttarakhand

ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए आईडीपीएल में सेना ने सम्हाला मोर्चा

ऋषिकेश । कोरोना संक्रमण
Corona virus
की वर्तमान परिस्थिति में ऑक्सीजन Oxygen की किल्लत को पूरा करने के लिए आईडीपीएल
IDPL के ऑक्सीजन गैस प्लांट को पुनर्जीवित करने में सेना INDIAN ARMY के इंजीनियरों ने मोर्चा संभाला है। इस संबंध में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऑक्सीजन प्लांट
OXYGEN PLANT का निरीक्षण किया एवं सेना के इंजीनियरों का उत्साहवर्धन किया। ऑक्सीजन प्लांट को पुनर्जीवित करने के लिए सेना के इंजीनियरों द्वारा 90 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली गई है। आईडीपीएल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को फिर से पुनर्जीवित करने की कवायद में सेना INDIAN ARMY के इंजीनियरों की टीम पिछले 12 दिनों से ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत कर रही है साथ ही आईडीपीएल के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक विभाग की टीमें भी इंजीनियरों की मदद कर रही है।इंजीनियरों के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट बीते कई वर्षों से बंद पड़ा है ऐसे में मशीनों की कई पार्ट खराब हो चुके हैं, जिनको बदलकर नये पार्ट्स लगवाए जाने का कार्य किया जा रहा है एवं सप्लाई लाइन की भी जाँच की जा रही है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सेना के इंजीनियरों द्वारा मुस्तैदी से कार्य किए जाने पर उनका धन्यवाद एवं अभिनंदन किया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों उनके द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया था जिसमें उन्हें आईडीपीएल प्रशासन द्वारा अवगत किया गया था कि 15 साल पहले तक प्लांट चलता था लेकिन अब मशीनें जंग खा गई है एवं कोई भी पुर्ज़ा यदि आवश्यक हो तो उसका मिलना भी मुश्किल है| इसके बावजूद भी सेना के इंजीनियरों ने लगातार दिन-रात कार्य कर 90 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली है।श्री अग्रवाल ने कहा कि सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इंजीनियरों द्वारा एयर सेपरेटर पर कार्य चल रहा है जिसमें एयर से ऑक्सीजन को सेपरेट किया जाएगा, जिस पर सफलता मिलने के बाद इस ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके द्वारा आग्रह किये जाने पर मुख्यमंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से सेना के माध्यम से आईडीपीएल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की कार्यवाही करी,जिस पर आज सेना के जवान सफलता हासिल करते हुए दिख रहे है| कोरोना संक्रमण की इस महामारी में जहां पूरा देश चुनौतियों से जूझ रहा है वहीं इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से बहुत से लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता जीवन रक्षक दवाइयों एवं ऑक्सीजन की ही है। इस अवसर पर सेना के कैप्टन अर्जुन राणा वहां उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button