Breaking News

साकेत कॉलोनी: फांसी के फंदे पर झूली युवती की मौत

 

पुलिस कंट्रोल रूम देहरादून पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डालनवाला ,साकेत कॉलोनी, लेन नंबर 1 में एक लड़की ने फांसी लगा ली है इस सूचना पर महिला उप निरीक्षक अनीता बिष्ट मय चीता नालापानी को घटनास्थल पर भेजा गया। फील्ड यूनिट टीम को मय क्राइम किट उपकरण के मौके पर बुलाया गया। मृतिका का शव एक भूरे रंग के मफलर से पंखे पर लटका हुआ था। फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी व आवश्यक कार्रवाई के पश्चात मृतका के शव को पंखे से उतारा गया व 108 एंबुलेंस के माध्यम से चीता कर्मचारी गणों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु कोरोनेशन चिकित्सालय देहरादून भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत्यु की पुष्टि की गई। मृतका के परिजनों को उक्त विषय में सूचना दी गई है। उक्त घटना के संबंध मै जांच प्रचलित है तदनुसार जांच के क्रम में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button