Breaking News

रुद्रपुर में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में कई लोग बेहोश

बेहोश हुए 34 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून। रुद्रपुर में आज ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भी गैस की चपेट में आ गई। इस दौरान किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयत खराब हो गई।
गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इससे लोगों में वहां दहशत का माहौल बन गया।
बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।
गैस रिसाव होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांजिट कैंप से कबाड़ के गोदाम हटाने की मांग की। इसे लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button