NATIONAL

राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड के दो शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित

राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड के दो शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित
देहरादून : आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के 46 शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया।उत्तराखंड से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी का नाम शामिल है। शिक्षा मंत्रालय देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल पांच सितंबर को विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित करता रहा है।वहीं आज देहरादून में प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी नवाजा गया। यह कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इस शिक्षकों को सम्मानित किया। बता दें कि हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किया जाता है।इस बार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 39 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया गया। चयनित शिक्षकों में प्रारंभिक के 13, माध्यमिक के चार और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button