Dehradun

देहरादून :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दून विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की होंगी मुख्य अतिथि 

 

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दून विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि की ओर से दीक्षा समारोह का आयोजन नौ दिसंबर को किया जाएगा। शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ लेने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। वह नौ दिसंबर को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेगी। यहां से विशेष सुरक्षा के साथ दून विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भाग लेने आएंगी। इस अवसर पर वह छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगी और तीस मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।दीक्षा समारोह को लेकर दून विवि में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम मिल गया है। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पहली बार उत्तराखंड आगमन को लेकर मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने सोमवार दोपहर बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button