Uncategorized

Dehradun: राजपुर क्षेत्र में गुलदार ने किया बच्चों पर हमला

SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जारी किए निर्देश

राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने की घटना पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस को जारी किए गए निर्देश

 

देहरादून

प्रभावित इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ाने के दिए निर्देश

पुलिस द्वारा प्रभावित इलाके में सायरन बजाते हुए वाहनों से नियमित रूप से की जा रही गस्त

लाउड हेलरो के माध्यम से भी आस- पास के लोगो को सावधानी बरतने के भी दिए जा रहे है निर्देश

पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए गुलदार को पकड़ने के किए जा रहे प्रयास

आज शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच, चीड़ों वाली खाला, रिसपाना नदी के जंगल झाड़ी क्षेत्र में गुलदार द्वारा 12 वर्षीय बच्चे निखिल, पुत्र श्री शेर बहादुर पर हमला किया गया, जिसमे उनके सर पर चोट आई, निखिल अपने साथियों के साथ जंगल झाड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गया था, जब ये घटना हुई।

 


घटना की सूचना पर तत्काल वन विभाग के टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
राजपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की गस्त बढ़ाने के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देशित किया गया है, साथ ही वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के हमले के प्रति सावधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button