Breaking News

रेलवे टनल की वजह से पोखरी विकासखंड, सुगी में भी आने लगी मकानों में दरार,

लक्ष्मण खत्री व सुभाष खत्री की मकान ख़तरे की चपेट में

गौचर / चमोली।

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत सूगी में यहां ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के टनल निर्माण के दौरान हुये भारी विस्फोटों के कारण सूगी, क्यार्खू में कई आवासीय मकानों में दरारें पड़ने से भवन खतरे की चपेट में आने से भवन स्वामी दहशत में हैं।

 

सूगी ग्राम पंचायत के लक्ष्मण सिंह व सुभाष खत्री ने बताया कि रेलवे टनल के निर्माण कार्य में हुये भारी विस्फोटों से आई दरारों से हमारी आवासीय मकानों में भारी दरारें आने से मकान ख़तरे की जद में आ गई है। उन्होंने बताया कि इन दरारों के वजह से उनके मकान की सीढ़ी ध्वस्त हो गई है। जिसकी सूचना से राजस्व उप निरीक्षक बमोथ राजेश कुमार को दे दी गई है। उन्होंने शासन प्रशासन से उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने के साथ ही मुआवजा दिये जाने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार गोरखा ने कहा कि इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है। इस संबंध में रेलवे कम्पनी के द्वारा एक बार सूगी ग्राम में दरार पड़ी मकानों की वीडियोग्राफी भी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button