पुलिस लाइन में स्थापित कोविड-19 के कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं पर पैनी नजर :डीआईजी
–
देहरादून ,कोरोना वायरस की रोकथाम एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा मंत्रीगण एवं राज्यमंत्री को सभी जिलों में प्रभारी को तौर पर नामित किया गया । जनपद देहरादून में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं उस पर प्रभावी निंयत्रण हेतु मदन कौशिक मंत्री शहरी विकास एवं प्रवक्ता राज्य सरकार, को जनपद देहरादून के प्रभारी मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया है, आज दिनांकः- 30-3-2020 को कैबिनेट मंत्री महोदय द्वारा पुलिस लाईन में स्थापित कौविड-19 कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रुम की व्यवस्थाओं व कार्यशैली का जायजा लेते हुये महोदय द्वारा बताया गया कि उक्त कन्ट्रोल रुम को जिला स्तर पर स्थापित किया गया था । उक्त कन्ट्रोल की व्यवस्थाये उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित होने के कारण इसे स्टेट कन्ट्रोल रुम बनाया गया है। उक्त कन्ट्रोल रुम में प्रतिदिन आने वाली लगभग 5 हजार काल्स का व्यवस्थित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिये कन्ट्रोल रुम में पुलिस सहायता नम्बर 2722100 पर स्थापित 30 फोन लाईन्स पर 30 पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है, जिनके पास आने वाली कालों का उनके द्वारा सम्बन्धित को अवगत कराते हुये समाधान किया जाता है, जिन फोन काल्स पर त्वरित सहायता/कार्यवाही की आवश्यकता होती है, उन काल्स को उनके द्वारा तत्काल एग्जिक्यूटिव डैस्क को रैफर किया जाता है, जो उक्त शिकायत/सहायता का तत्काल संज्ञान लेते हुये उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करती है। प्रतिदिन आने वाली कालों, उनके निस्तारण के साथ-साथ उस पर कृत कार्यवाही की समीक्षा हेतु एक अलग डैस्क स्थापित की गयी है, जो पूरे दिनभर की कार्यवाही का डाटा संकलित करते हुये उसकी नियमित समीक्षा करती है । इसके अतिरिक्त कन्ट्रोल रुम को जिले के सभी थानों से जोड़ते हुये कन्ट्रोल रुम में हैल्पिंग हैण्ड डैस्क स्थापित की गयी है, जो लोगों की सहायता के लिये आगे आने वाली संस्थाओं से नियमित रुप से समन्वय स्थापित कर ऐसे व्यक्तियों, जो आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण दैनिक आवश्यकता की खाद्य वस्तुये नही जुटा पा रहे है, उन तक आवश्यक खाद्य वस्तुओ की उपलब्धता सम्बन्धित थानो के माध्यम से सुनिश्चित करती है । राज्य में नियमित रुप से खाद्यान्न, दवाईयों, दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सप्लाई टीम डैस्क स्थापित की गयी है, जो आपूर्ति होने वाले खाद्यानों आदि की सूची तैयार कर जनपद के सभी थोक विक्रेताओं तथा रिटेलरों से नियमित रुप से सम्पर्क कर बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कमी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये उसकी उत्पादकता व उपलब्धता सुनिश्चित करती है । उक्त कन्ट्रोल रुम नियमित रुप से लगातार 24 घण्टे कार्य कर रहा है, जिसमें 08 घण्टे की तीन अलग-अलग शिफ्टे बनायी गयी है तथा प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 100 पुलिसकर्मियो को नियुक्त किया गया है । मा0 केबिनेट मंत्री महोदय द्वारा श्री उत्पल कुमार, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड से दूरभाष पर वार्ता कर उक्त कन्ट्रोल रुम द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये इसके रोल माँडल पर राज्य के अन्य जनपदों में कन्ट्रोल रुम को विकसित करने तथा उक्त कन्ट्रोल रुमों में भी इन सभी व्यवस्थाओं को करने के लिए कहा गया ।
उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून भी उपस्थित रहे।