Uttarakhand

उत्तराखंड :पीएम की माता पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महगा, मुकदमा दर्ज 

 

हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालियन के खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा दर्ज हुआ है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के विरुद्ध हरिद्वार कोर्ट में एडवोकेट अरुण भदोरिया ने धारा 292, 294, 499, 500, 505 (2) आइपीसी में परिवाद दर्ज कराया है। परिवाद में अरुण भदोरिया ने न्यायालय को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र दामोदरदास मोदी ने देश हित में काफी योजनाएं चलाई हैं। कहा कि जल्द गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें गोपाल इटालिया ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के लिए अभद्र शब्‍दों का प्रयोग किया और समस्त देशवासियों की भावनाओं को आघात पहुंचाया। इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।शिकायत में एडवोकेट अरुण भदोरिया ने आरोप लगाया है कि गोपाल इटालियन जानबूझकर मर्यादा से परे हटकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की। वह केवल अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके अपने आप को चमकाना चाहते हैं। अरुण भदोरिया ने बताया कि उन्‍होंने 20 अक्टूबर 2022 को कानूनी नोटिस भेजा था जो इटालिया को 29 अक्टूबर 2022 को प्राप्त हो गया था। लेकिन उनके द्वारा क्षमा न मांगने पर अब न्यायालय जीएम द्वितीय कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। कोर्ट द्वारा 21 नवंबर को उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button