UncategorizedUttarakhand

परिजनों ने जताया राजीव की हत्या का शक ,डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज

देहरादून: बीती रात को थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता से 15 किलोमीटर आगे मारा बैंड के पास सड़क से नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान राजीव पुत्र स्वर्गीय ललित निवासी लवली मार्केट, थाना बसंत विहार, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई थी। घटना के संबंध में आज दिनाँक 04/03/20 को मृतक के भाई रजनीश कुमार पुत्र ललित निवासी: जौलीग्रान्ट, डोईवाला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि मेरा भाई राजीव , अपने दोस्त हेमन्त जोजफ निवासी: नालापानी के साथ विगत 2 फरवरी को नौकरी के लिए गया था, इसके अगले दिन दिनांक- 3 फरवरी को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मुझे फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि मेरे भाई का शव मालदेवता से आगे मारा बैण्ड के पास सडक के नीचे पडा हुआ है। जिसके कपडों पर खून के निशान हैं। मुझे शक है कि हेमन्त जोजफ द्वारा मेरे भाई की हत्या की गयी है। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर धारा : 302/201 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमे अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button