
मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसता गांव पैका उरगम घाटी ज्योतिरमठ चमोली जोशीमठ विकासखंड के अंतर्गत एक सीमांत गांव पैका है जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लगभग 2200 मीटर
की ऊंचाई पर स्थित है जोशीमठ शहर से यह गांव मात्र 13 किलोमीटर दूरी पर बसा है हिमालय पर बसा गांव चारों ओर हिमालय पर्वत श्रृंखला मध्य विद्यमान मैं विराजमान है 23 परिवारों का छोटा गांव है वैसे तो यहां गांव नगर पालिका जोशीमठ के अंतर्गत आता है यहां गांव में मुख्य रूसी सुविधाएं प्राथमिक पाठशाला आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्युतीकरण गांव का पूरा हुआ है संचार व्यवस्था यहां आसानी से पकड़ लेती है यदि कठिनाई है तो गांव में पहुंचने के लिए पैदल सड़क के अलावा खड़ी चढ़ाई 3 किलोमीटर जो बड़ी खलती है यहां जाने के लिए अन्य कोई सुविधा नहीं है पैदल ही यात्रा करनी पड़ती है घोड़ेमें मूलभूत आवश्यकताएं की सामग्री गांव में मिल जाती है यह गांव नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र के बीच में 12 .9 हेक्टेयर भूमि पर बसा हुआ है यहां से एक रास्ता का काकभुशुंडी ट्रक के लिए भी जाता है कठिन होने के कारण यहां यात्री क आते हैं उस तरह से इसका प्रचार-प्रसार भी नहीं है गांव में एक टूटा फूटा पंचायत भवन तो है पैदल रास्ता भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है हमें एक महिला अपने मायके से गांव जाती हुई मिली उसे बेबाक बात की गई वह कहती हैं कि सड़क बन जाए तो थोड़ा जीवन सरल हो जाएगा गांव में अधिकांश यहां गुलदार का डर बना हुआ रहता है गांव की चारों ओर से बड़े-बड़े पत्थर एवं बोल्डर होनेसे यहां पर गुलदार का आना जाना आम बात है पिछले 5 वर्षों के अंतराल में यहां पर एक आदमी को गुलदार ने मार दिया था दो व्यक्तियों को हल्का चोट पहुंचाई थी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ में विभागीय मानकों के अनुसार उन्हें क्षतिपूर्ति का लाभ दिया हम लोगों ने ग्रामीणों से जब बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर अधिकांश जो फसल बोते हैं भालू लंगूर जंगली जानवरों के कारण 60 से 70% क्षतिग्रस्त कर देते हैं ग्रामीणों से बात की गई गई कि कोई कभी विधायक बद्रीनाथ विधानसभा के या प्रशासनिक अधिकारी इस गांव में आते है ग्रामीण ने बताई कभी भी उच्च स्तर के अधिकारी यहां नहीं पहुंची कक्षा 5 की शिक्षा के बाद अधिकांश बच्चे जोशीमठ एवं गोपेश्वर में पढ़ते हैं गांव में एक महिला मंगल दल गठित किया गया है वह राह देख रही कोई मार्गदर्शन करें हम सड़क की मांग करें देखना होगा कि कोई इन लोगों की तो सुने 23 परिवार यहां निवास करते हैं किंतु मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लक्ष्मण सिंह नेगी की रिपोर्ट