Dehradun

उत्तराखंड :महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर : महिला ने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अनर्थपुर बहेड़ी बरेली और हाल ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संतोष सिंह राजमिस्त्री का काम करता है 17 साल पहले उसका विवाह 39 वर्षीय रूपा देवी के साथ हुआ था। कोई संतान न होने के कारण कुछ साल पहले उन्होंने सात साल की पुत्री और तीन साल के पुत्र को गोद लिया था।रविवार रात को संतोष सिंह पत्नी रूपा देवी से खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह घूमने चला गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच रूपा देवी ने दुपट्टे का फंदा बनाया और छत पर लगे लोहे के एंगल पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।देर रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई देख उसके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button