लॉक डाउन के दौरान कर्मचारी को नहीं हटा सकते, देनी होगी पूरी तनख्वाह
देहरादून ,लॉक डाउन के दौरान उत्तराखंड में नौकरी करने वाले एवं ठेकेदारों के पास काम करने वाले लोगों को तनख्वाह नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बताया कि विगत 2 दिन से लॉक डाउन के दौरान जानकारी मिल रही है कि अपने संस्थान फैक्ट्री मैं कार्यरत कर्मचारियों को तनख्वाह देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में संचालक अपने कर्मचारियों को जबरन संस्थान छोड़ने के लिए भी प्रेशर कर रहे हैं। इन समस्याओं के सामने आने के बाद पुलिस ने सभी संचालकों कड़े निर्देश दिए है कि वह किसी भी स्थिति में कर्मचारियों को जबरदस्ती बाहर नहीं निकालेंगे तथा उनके रहने खाने की व्यवस्था भी करेंगे। इस अवधि के दौरान उनको पूरी तनख्वाह देनी होगी। यदि पुलिस के इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कोरोनावायरस के विरुद्ध लड़ी जा रही इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से एकजुट होकर मुहिम में शामिल होने की अपील भी की है। उन्होंने लोगों से घरों पर रहने का आह्वान भी किया है।