लॉक डाउन का किया उल्लंघन तो अब झेलेंगे मुकदमा।।

लॉक डाउन का किया उल्लंघन तो अब झेलेंगे मुकदमा।।
हरीश थपलियाल,उत्तरकाशी।। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तरकाशी के दो थानों में आईपीसी की धारा 269, 270, 188 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामले दर्ज किए गए। लोग जो समझ रहे हैं कि पुलिस को चकमा देकर गली मोहल्लों में बिना वजह धोखा देकर बच जाएंगे उनके लिए यह सतर्क होने का समय है। उत्तरकाशी पुलिस अब लपरवाही पर किसी भी तरह की रहम करने की स्थिति में नही है। सड़कों के साथ ही उत्तरकाशी के बाजारों की गलियों में चकमा देकर घूमने वाले भी अब पुलिस की निगाह में आ रहे हैं। इसी कड़ी में धरासू थाने में दो और उत्तरकाशी थाना कोतवाली में 1 व्यक्ति पर थाना क्षेत्रों में लॉक डाउन के उल्लंघन में कार्यवाही हुई।।शुरूआती दो-तीन दिनों में लगातार अपील के बाद भी खुद व समाज को संकट में डालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।।
एसओ धरासू विनोद थपलियाल का कहना है कि जिन दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। ये लोग शराब पी कर बे-वजह घूमते हुए पाए गए साथ ही पुलिस के रोके जाने पर पुलिस से बहस कर रहे थे।
जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की।।
इन लोगों पर हुई कार्यवाही।।
१-जसवंत सिंह पुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी नागराजाधार तह. कण्डीसौड़ जिला टिहरी गढवाल २- चन्द्र प्रकाश जोशी पुत्र स्व. विरेन्द्र दत्त जोशी निवासी पीपलमण्डी थाना धरासू
३-सत्यदेव गुप्ता थाना कोतवाली क्षेत्र उत्तरकाशी।।