कुछ इस प्रकार से मनाया उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने अध्यक्ष बॉबी पवार का जन्मदिन

देहरादून, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार व उनकी टीम ने पंवार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने गांव दत्तरौटा एंव आस पास के गांव छौंटाड़ , भटाड़ , लावड़ी आदि गांवों में सभी ग्रामीणों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सेनिटाइजर का छिड़काव व मास्क वितरित करते हुए जागरुकता अभियान चलाया। बॉबी पंवार का कहना है कि कोरोना को विश्वभर के देशों ने महामारी का रूप दे दिया है और जिस देश ने भी अभी तक कोरोनावायरस को लेकर थोड़ी भी चूक की है वह उसका खामियाजा भुगत चुके हैं उनके उदाहरण हमारे पास चीन,इटली, अमेरिका आदि देश है। इसलिए हमने अपने जन्मदिन पर कैक काटने या बर्थडे पार्टी मनाने से जरुरी अपने आसपास के गांवों में कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर का छिड़काव व मास्क वितरित कर जागरुकता अभियान चलाना उचित समझा।भारत में अभी भी कई लोग इस बीमारी को लेकर गंभीर नहीं हैं जो कि हमारे लिए बड़ा खतरनाक साबित हो सकता है इसके लिए हमें अपने प्रधान सेवक के साथ उनके कंधे से कन्धा मिलाकर चलना होगा तभी हम इस लड़ाई से पार पा सकते हैं।इस दौरान प्रदीप पंवार,नीटू पंवार,लक्की उनियाल, सुरेश नौटियाल, गोविंद पंवार, रविन्द्र पंवार,नीटू पंवार, सचिन पंवार आदि लोग शामिल थे।