कोरोना भी एक प्राणी,उसे भी जीने का अधिकार: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए पूर्व सीएम

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया social media पर पूरे दिन धमाल मचाता रहा |corona के चलते घर में बैठे बैठे लोग बोर हो गए थे ,इस प्रकार जिम्मेदार लोगों के द्वारा कोरोना पर दिए जा रहे बयान पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए और वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री का जमकर उड़ाया मजाक : अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना एक प्राणी है उसे भी जीने का अधिकार है हमें वायरस से दूरी बनाते हुए चलना होगा ताकि वह पीछे रह जाए हालांकि इस वक्तव्य को उन्होंने अपना दार्शनिक पक्ष बताया|हुआ यूं की कोरोना संक्रमण के संबंध में उनसे एक सवाल किया गया था| जवाब में अपने पूरे अंतर्मन से व्याख्या करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत दिखाइ दिए|मीडिया से सवालों के जवाब में इससे पहले भी पूर्व सीएम साहब अपना दार्शनिक पक्ष रख चुके हैं पहले भी वायरस को एक प्राणी बता चुके हैं|कल तो हद हो गई जब उन्होंने बताया|कि वायरस भी एक प्राणी है हम भी एक प्राणी हैं हम अपने आपको ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं वह प्राणी भी जीना चाहता है उसे भी जीने का अधिकार है हम उसके पीछे लगे हुए हैं वह बचने के लिए रूप बदल रहा है और बहरूपिया हो गया है|कु
छ भी हो परंतु जिम्मेदार पदों पर रह चुके भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की जवान फिसलने पर दिए जाने वाले गलत वक्तव्य पर जहां ऐसे नेता अपनी मजाक बनवते हैं वही पार्टी की किरकिरी कराने से कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं|