Breaking News

किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

देहरादून। किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी 50 हजार की एवज में किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
कोतवाल ने बताया कि कुआंवाला निवासी पुष्पेंद्र कुमार निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला ने दी तहरीर में बताया कि आईटीजेड इंस्टीट्यूट कुआंवाला में बीती 14 सितंबर को एसएससी दिल्ली पुलिस की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में द्वितीय पाली में सूरज कुमार निवासी मोहम्मदपुर मोर खुर्द मेरठ उत्तर प्रदेश की परीक्षा के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान जब आधार कार्ड से उपस्थिति शीट पर लगी फोटो से मिलान किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हो पाया।चेकिंग अधिकारी ने पूछताछ की तो परीक्षा देने आए युवक ने अपना नाम अभय कुमार निवासी राजगीर जिला नालंदा बिहार बताया। बताया कि वह सूरज कुमार के नाम पर परीक्षा देने आया था। इसके एवज में उसने सूरज से 50 हजार की रकम लेना तय किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभय कुमार केे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से प्रवेश पत्र, मूल आधार कार्ड, सेल्फ डिक्लेशन फार्म को भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button