Breaking News

उत्‍तराखंड : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से  निष्कासित किशोर उपाध्याय

किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

उत्‍तराखंड : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से  निष्कासित किशोर उपाध्याय

नजदीक आ रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाला दलबदल होने से राजनीतिक समीकरण मैं खूब उठापटक देखी जा रही है उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया । उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। किशोर ने आज आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अब टिहरी सीट से किशोर उपाध्याय की उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है।

भाजपा नेताओं से मिलने पर सभी पदों से हटाया था

बता दें अभी कुछ दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button