Uttarakhand

जंगलों में हथियार बनाने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, हथियार बरामद कार बाइक समेत कई हथियार बरामद

जंगलों में हथियार बनाने वाले गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, हथियार बरामद
कार बाइक समेत कई
हथियार बरामद

सितारगंज : uttarakhand अवैध असला की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस टीम police team को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को अवैध असला बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। वही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो पहिया, चार पहिया वाहन के साथ ही वेल्डिंग मशीन व कई अवैध बंदूकें बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।नानकमत्ता थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शुक्रवार नानकमत्ता स्थित ध्यानपुर जंगल के पास छापामारी किए जाने पर पुलिस टीम ने ग्राम टुकड़ी निवासी मक्खन सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह व दीननगर निवासी गुरमेज सिंह पुत्र सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपित ग्राम टुकड़ी निवासी बलबीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह, ग्राम बिचुवा निवासी सुखा व एक अन्य अज्ञात आरोपित मौके से फरार होने में सफल हो गए। वही टीम को मौके पर से एक राइफल 315 बोर, दो तमंचा 315 बोर, एक पनिया राइफल 315 बोर, 315 बोर के तीन कारतूस व खोखा तथा 312 बोर के तीन जिंदा कारतूस तथा 13 खोखे, असला बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण तथा एक वेल्डिंग मशीन, एक आल्टो कार संख्या यूके 06 टीए2946, बाइक संख्या यूके06 डी 2422 तथा यूके06 एबी2535 एवं एक बिना नंबर की बाइक बरामद की।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने जंगल में अवैध असला बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचे जाने की बात कही। पुलिस टीम में नर्मदा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट उप निरीक्षक अवनीश कुमार नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रकाश आर्य हेमचंद्र फुलारा ललित नेगी हरिश्चंद्र मोहित वर्मा बोबीन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button