Uttarakhand

जिला कारागार में वरिष्ठ सहायक जेल ने की आत्महत्या

मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला

जिला कारागार में वरिष्ठ सहायक जेल ने की आत्महत्या
देहरादून। देहरादून के सुद्धोवाला जिला कारागार में आज बुधवार को वरिष्ठ सहायक जेल ने आत्महत्या की। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट प्राप्‍त हुआ है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहते थे। आज सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान रहते थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button