Uttarakhand

जनता कर्फ्यू को सख्ती के साथ कराएं लागू: डीजीपी

देहरादून,(DGP) पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में देहरादून के सभी अधिकारियों एवं जनपद के थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक मीटिंग की गयी। जिसमे उनके द्वारा जनता कर्फ्यू को सख्ती के साथ पालन कराने व मिशन हौसला के तहत जनता की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये व इस के साथ-साथ कोरोना कफर्यू का सख्ती से पालन कराये जाने हेतु आदेशित किया गया। सोशल डिस्टेशिंग व मास्क न पहनने वालों के विरूद्ध कार्यावाही की जाए। पुलिस महानिदेशक के द्वारा आक्सीजन सिलेंडर व अन्य आवश्यक सामग्री की कालाबाजारी करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में वी मुरूगेशन- पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अमित सिन्हा- पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0, नीरू गर्ग- पुलिस उपमानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डाॅ योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के अतिरिक्त देहरादून के अन्य अधिकारियों एवं जनपद के सभी थानाध्यक्षों द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्य से प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button