देहरादून : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव से पूर्व नगर कीर्तन का विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हनुमत सेवा समिति के नेतृत्व में भव्य स्वागत

देहरादून 05 नवम्बर, गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव से पूर्व नगर कीर्तन का विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हनुमत सेवा समिति के नेतृत्व में भव्य स्वागत घंटा घर पर किया गया जिसमें ब्रेड पकोड़े चाय का वितरण करते हुए भव्य पुष्प वर्षा संगठन समिति के पदाधिकारियों द्वारा की गई थी जिसमें महानगर सेवा प्रमुख श्रीमान हरीश कोहली जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिम्मत सेवा समिति हर वर्ष बड़ी भव्यता के साथ महानगर में निकलने वाले नगर कीर्तन का स्वागत करती आ रही है पिछले निरंतर कई वर्षों से संगठन द्वारा सामाजिक समरसता के उस पवित्र भाव को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जाता है संतों की महानता को समस्त समाज वह सामाजिक संगठन ने अंगीकार किया है

और ईश्वर से भी श्रेष्ठ दर्जा गुरुवर को दिया गया है महानता के चरणों में नतमस्तक होकर यह स्वागत समर्पित करते हुए संगठन के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे जिसमें समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा विहिप महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर मंत्री मनोज जुनेजा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक सुरेश गुप्ता, वित्त मंत्री विशाल चौधरी, संयोजक आशीष बलूनी, राधे गुप्ता बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ,मनोज तोमर मीडिया प्रभारी मनप्रीत सिंह चड्ढा व अन्य दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित रहे