Uttarakhand

गोकशी मामलों में तीन भाइयों समेत पांच हिरासत में

गोकसी के दो मामलों में तीन भाइयों पांच पकड़े
भगवानपुर: पुलिस ने गोमांस के साथ तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने पहले सिकंदरपुर गांव के जंगल में गोकसी की। इसके बाद गोमांस को बेचने के लिए आए। पुलिस ने तीनों आरोपितों का चालान कर दिया है। वहीं, हलजौरा गांव के जंगल में हुई गोकसी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
भगवानपुर थाना पुलिस और गो संरक्षण स्क्वायड को सूचना मिली थी कि चौली शाहबुद्दीन गांव में कुछ लोग गोमांस बेचने के लिए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस और गो सरंक्षण स्क्वायड की टीम ने योजनाबद्ध तरीके छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने सिकंदरपुर गांव निवासी फैजान, एजाज और शाहनवाज को गिरफ्तार किया। उनके पास से डेढ़ क्विटल गोमांस बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने अपने गांव में जंगल में गोकसी की। इसके बाद वह गोमांस को बेचने के लिए यहां आए थे। तीनों आरोपित भाई हैं। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपितों का चालान कर दिया गया है। टीम में मंडावर चौकी प्रभारी मनोज ममगाई के अलावा गो संरक्षण स्क्वायड के दीपक लिगवाल और शरद कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हलजौरा के जंगल में कुछ लोग एक गाय को काट रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वहां पर पुलिस को राशिद निवासी ग्राम हलजौरा मिला, उसने बताया कि उसने अपनी गाय जंगल में चुगाने के लिए छोड़ रखी थी। जिसे गांव के ही फत्तू ने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में काट दिया है। इसके बाद पुलिस टीम ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंची। वहां गोमांस और गाय के अवशेष पड़े थे। पुलिस ने मौके पर 400 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपित फत्तू व उसके अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। छानबीन के दौरान आरोपित के रूप में सलमान निवासी हलजौरा व राशीद निवासी हलजौरा के नाम सामने आया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि फत्तू उर्फ तसीम व राशीद को गोकसी उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपित सलमान की तलाश जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संत सिंह, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण, उपनिरीक्षक सतीश चंद्र शाह, कांस्टेबल अमित शर्मा, मोहन खोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button