CRIME

फर्जी दस्तावेज बनाकर अनेक व्यक्तियों से करोड़ों की ठगी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

Dehradun

विगत 06 जनवरी 22 को थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0-09/22 धारा-420, 467, 468, 471, 128बी IPC बनाम संजीव मालिक आदि द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ,पीजीएफ तथा सेबी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को जमीनों की रजिस्ट्री कर करोड़ों की ठगी करने पर ,पंजीकृत हुआ उक्त संबंध मुकदमा अपराध संख्या 10/2022 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 IPC बनाम संजीव मलिक आदि थाना सेलाकुई व मुकदमा अपराध संख्या 494/21 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी IPC बनाम संजीव मलिक आदि थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत हैं उक्त संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा सफल निस्तारण हेतु एसआईटी का गठन किया जिसमें जूही मनराल क्षेत्राधिकारी डालनवाला. अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी, श्री दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर, नंदकिशोर भट्ट प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, प्रदीप चौहान प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी, महादेव उनियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक डालनवाला, उपनिरीक्षक पंकज कुमार थाना डालनवाला, उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी थाना नेहरू कॉलोनी, उप निरीक्षक दिनेश चमोली थाना सेलाकुई ह,उपरोक्त में अभियुक्ता पूजा मलिक पत्नी संजीव मलिक निवासी A95 सेक्टर-2 डिफेंस कॉलोनी देहरादून काफी समय से वांछित चल रही थी पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया व पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, प्रेम नगर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला महोदय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। अभियोक्ता पूजा मलिक की गिरफ्तारी हेतु टीम को गाजियाबाद, दिल्ली रवाना किया अभियुक्तों पूजा मलिक उपरोक्त को मोदीनगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

गिरफ्तार अभियुक्ता
पूजा मलिक पत्नी संजीव मलिक निवासी A95 सेक्टर-2 डिफेंस कॉलोनी देहरादून उम्र-40 वर्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button