AIIMS: ब्लैक फंगस के कुल 42 मामले, दो की मौत

देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS ऋषिकेश में ब्लैक फंगस BLACK FUNGUS (म्यूकर माइकोसिस) संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गत दिवस तक एम्स AIIMS में कुल 42 मामले आ चुके हैं, जिसमें से अभी तक उपचार के दौरान एक महिला सहित कुल दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीय महिला को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मुख्य रूप से उत्तराखंड UTTARAKHAND और उत्तर प्रदेश से संबंधित ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते मंगलवार तक यह संख्या 30 थी, गत दिवस यहां ब्लैक फंगस संक्रमित 12 और मरीज भर्ती किए गए अब तक आए कुल 42 मरीजों में से 39 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। ब्लैक फंगस मरीजों के उपचार के लिए गठित चिकित्सक दल के मुखिया व इएनटी सर्जन डॉ अमित त्यागी ने बताया कि एम्स में ब्लैक फंगस बीमारी से संक्रमित कुल मरीजों में 21 उत्तराखण्ड के और शेष 21 उत्तर प्रदेश के हैं। ऋषिकेश क्षेत्र से अब तक तीन मरीज यहां भर्ती किए गए। इनमें 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई थी। ब्लैक फंगस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत में ऐसे मरीजों के लिए यहां 30 बेड का अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें कोरोना संक्रमित और सामान्य मरीजों को रखने के लिए अलग-अलग पार्ट बनाए गए थे। एम्स में यह मामले बढ़ने के बाद एक और वार्ड ऐसे मरीजों के लिए बनाया गया है।