UncategorizedUttarakhand

धरना स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाते उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के लोग


पूरे दिन मेहनत के बाद शाम को शराब पीकर थकान मिटाते हैं उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के कुछ सदस्य: जी हां सही समझे आप पूरे दिन संघर्ष करने के बाद देर रात शराब के नशे में धुत धरना स्थल पर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के कुछ सदस्य गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए देखे जा सकते हैं आपको बता दें की अभी कुछ दिन पूर्व सहस्त्रधारा रोड स्थित आवासीय कॉलोनी एकता विहार में सरकार ने धरना स्थल को स्थानांतरित करा दिया है इस स्थान पर धरना स्थल घोषित होने के बाद उत्तराखंड बेरोजगार संगठन एवं अन्य लोगों ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है देर रात को इस धरना स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाते बेरोजगारों को देखा जा सकता है धरना स्थल पर देर रात तक शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की वजह से कॉलोनी वासियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी वासियों के द्वारा शासन प्रशासन इस समस्या को पहुंचाने के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है जिससे ऐसा प्रतीत होता है की धरना स्थल को नए स्थान पर स्थानांतरित कराने के बाद सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है कॉलोनी वासियों के द्वारा बार-बार इस समस्या को स्थानीय जन नेताओं एवं प्रशासन के सामने रखने के बावजूद भी अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है ऐसी स्थिति को देखकर लगता है धरना स्थल पर धरना के नाम पर शराब पीकर गाली-गलौच उत्पात कर रहे लोगों से निजात पाने के लिए कॉलोनी वासियों को भी एक धरना देना होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button