डेंगू के बढ़ते मामले सरकार का नकारापन – जोशी
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि डेंगू से हाजाकार मचा हुआ है अस्पतल मरीजों से भरे पड़े हैं अव्यवस्था हावी है प्लेटलेट्स के
लिए भटकना पड़ रहा है निजी अस्पताल मरीजों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं और निजी पैथोलीजी लैब चांदी काट रहे हैं जिन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है मरीज को उसके हाल पर छोड़ दिया और सरकार की तरफ से डेंगू रोकथाम की कोई तैयारी नही है

नगर निगम कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है और डेंगू विकराल रूप ले चुका है नियमित फॉगिंग की व्यवस्था भी है ऐसे भी इलाके हैं जहां नगर निगम पहुंचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले वर्षों से डेंगू से हुई मौतों से भी नही चेती । उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते युद्ध स्तर पर कार्य करने होंगे अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करनी होगी नियमित रूप से फोगीग जिससे डेंगू मच्छरों को पनपने से रोका जाए और डेंगू को नियंत्रित किया जा सके ।