Breaking NewsUttarakhand

Cyber fraud: ऑनलाइन फर्जी एंटीवायरस बेचकर फ्रॉड करने वाले एस टी एफ की गिरफ्त में

साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड प्रतिमाह 10 से 15 लाख की धोखाधड़ी कर लोगों को ठगता था

Cyber fraud: ऑनलाइन फर्जी एंटीवायरस बेचकर फ्रॉड करने वाले एस टी एफ की गिरफ्त में

देहरादून, ऑनलाइन फर्जी एंटीवायरस बेचने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले दो लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है,
देर रात तक चले एक ऑपरेशन में अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने खुलासा किया है, एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड अजय सिंह ने बताया की पिछले कई दिनों से स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक टूल्स के प्रयोग को ट्रैक कर रही थी, जिसमें बड़ी कामयाबी मिली है, आनलाइन एंटीवायरस बेचने के नाम पर यह गिरोह लोगों को ठगी का शिकार बनाता था, जिसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है इन लोगों के पास से आठ लैपटॉप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हाईटेक टूल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था गूगल कंपनी के सिक्योरिटी को भी बाईपास करने के लिए यह लोग इस तकनीक का इस्तेमाल करते थे तथा डार्क वेब से खरीदे सॉफ्टवेयर का प्रयोग करते थे|
यह साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड प्रतिमाह 10 से 15 लाख की धोखाधड़ी कर लोगों को ठगता था इस मास्टरमाइंड के पास से एक बीएमडब्ल्यू कार लैंड क्रूजर इनोवा टोयोटा एवं कोरोला कार भी बरामद की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button