Uttarakhand

कोविड कर्फ्यू के बीच कोर्ट आ जा रहे अधिवक्ताओं का चालान ,काउंसिल ने विरोध जताया

उत्तराखंड बार काउंसिल ने इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र भेजा

कोविड कर्फ्यू के बीच कोर्ट आ जा रहे अधिवक्ताओं का चालान ,काउंसिल ने विरोध जताया

नैनीताल : प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के बीच हाईकोर्ट के आदेशानुसार जरूरी कामों के लिए कोर्ट आ जा रहे अधिवक्ताओं को रोकने व उनका चालान करने पर उत्तराखंड बार काउंसिल ने विरोध जताया है। साथ ही इस तरह की कार्रवाई को न्यायिक कार्यों में व्यवधान के साथ कोर्ट की अवमानना करार दिया है। उत्तराखंड बार काउंसिल ने इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षकों व थाना प्रभारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।हाईकोर्ट समेत राज्य की जिला व अधीनस्थ अदालतों में नियमित कामकाज भले ही बंद था मगर वीसी के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई हो रही है। जमानत व रिमांड के साथ अन्य जरूरी मसले सुने जा रहे हैं। इस वजह से अधिवक्ताओं को अनेक बार फिजिकल रूप से उपस्थित रहना होता है। उत्तराखंड बार काउंसिल को जिलों के बार एशोसिएशन के माध्यम शिकायतें मिली हैं कि अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य के लिए अदालतों के आवागमन के दौरान उनके वाहनों को रोका जा रहा है। उनके वाहनों का बताने के बाद भी चालान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button